कर्मयोग सेवा संघ एक राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे समर्पित कर्मयोगियों का संगठन है, जो समाज को पोषित करने की भावना से अपनी क्षमताओं का उपयोग राष्ट्रहित में करते है और क्षमताओं को विस्तार देकर समाज में भय, भूख, भ्रष्टाचार और भेदभाव से मुक्त वातावरण बनाने के साथ सुरक्षा, सम्रद्धि और सम्मान युक्त समाज का निर्माण करने का  अधिकतम प्रयास करते है।।

कर्मयोग सेवा संघ के उद्देश्य:-

कर्मयोग सेवा संघ गान

लगे रहे तो निश्चित ही हम आने वाला कल बदलेंगे,

प्रश्न जटिल है हल खोजेंगे, नही हुआ तो हल बदलेंगे.

लक्ष्य साफ है, राह कठिन है, चलने वालो रुक मत जाना,

हम आराधक शक्ति-सिन्धु के, मिलकर एक बड़ा कद लेंगे.

चेहरे को चेहरे से ढांके, लोग हमेशा होते ही है,

हम लोगों के दिल बदलेंगे, वो तो केवल दल बदलेंगे

लाचारों और बेचारों को, आशादीप जलाकर देंगे,

सबका सुख अपनी मंजिल है, हम न कभी मंजिल बदलेंगे 

अन्दर ये विश्वास भरा हम, नवयुग के संवाहक होंगे,

अपने हाथ हजारों होंगे, दुनियाँ को प्रतिपल बदलेंगे 

लगे रहे तो निश्चित ही आने वाला कल बदलेंगे…

~आर्य विवेकशील राघव